
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं. राष्ट्रपति के तौर पर वह अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार संसद को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान टैरिफ वॉर से लेकर यूक्रेन के साथ खनिज संपदा डील और अन्य अहम मामलों पर वह बड़े ऐलान कर सकते हैं.
ट्रंप प्रतिनिधि सभा चैंबर से सदन को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले वह 2017 में सदन को संबोधित कर चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनके दूसरे कार्यकाल का पहला सदन संबोधन बहुत बड़ा होगा. इस संबोधन की थीम The Renewal of the American Dream है.
ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सिर्फ 43 दिनों में वह कर दिखाया है, जो पिछली सरकारों ने चार साल में भी नहीं किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि America is Back. ट्रंप के संबोधन के बाद डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति को काउंटर करेंगे. डेमोक्रेट सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन को काउंटर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है. संसद में डेमोक्रेटिक वीमेन्स कॉकस की सदस्यों ने गुलाबी रंग का पैंटशूट पहना हुआ है. पारंपरिक तौर पर कॉकस के ड्रेस कोड का रंग सफेद होता है लेकिन ट्रंप सरकार की महिला विरोधी नीतियों की वजह से विरोधस्वरूप गुलाबी रंग का चयन किया गया है.
राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन लाइव
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 5, 2025
https://t.co/CsTdQHK9oK





