विश्व

4 सैनिक और 12 आतंकी मारे गए

jantaserishta.com
7 Sept 2023 8:51 AM IST
4 सैनिक और 12 आतंकी मारे गए
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सरकारी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई झड़प में चार पाकिस्तानी सैनिक और 12 आतंकवादी मारे गए। एक सैन्य बयान में यह जानकारी दी गई।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को बयान में कहा गया है कि यह झड़प चित्राल जिले में हुई, जहां हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब स्थित दो पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इलाके की तलाशी ली जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story