
x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दो चौकियों पर एक साथ हुए हमलों में तीन पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल का एक जवान मारा गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने इसकी पुष्टि की।
रविवार को एक बयान में, मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दूस बिजेंजो ने उन घटनाओं की निंदा की, जिनमें आतंकवादियों ने प्रांत के झोब इलाके में चौकियों पर हथगोले फेंके और गोलियों की बौछार की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार झोब पुलिस ने मीडिया को बताया कि रविवार को आतंकवादियों के एक समूह ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ चेकपोस्ट पर हमला किया। जवाबी हमले के बाद वे भाग गए।
पुलिस ने बताया कि हमलों में अर्धसैनिक बलों की फ्रंटियर कोर के कई जवान भी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।
किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक अतिरिक्त टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटनाओं की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsपाकिस्तानचेकपोस्टसुरक्षाकर्मीसुरक्षाकर्मी मौतPakistancheck postsecurity personnelsecurity personnel death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





