विश्व

लेबनान से इजरायल में चार रॉकेट दागे गए: आईडीएफ

jantaserishta.com
24 Oct 2024 9:03 AM IST
लेबनान से इजरायल में चार रॉकेट दागे गए: आईडीएफ
x
यरूशलम: इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि लेबनान से मध्य इजरायल की ओर चार रॉकेट दागे गए हैं। आईडीएफ ने बुधवार शाम को बताया कि दो रॉकेट को इजरायली वायुसेना ने रोक दिया, जबकि दो अन्य गिर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके बाद तेल अवीव समेत मध्य इजरायल के 12 से ज्यादा शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कान टीवी न्यूज ने फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से बताया कि एक रॉकेट पश्चिमी तट के कल्किलिया शहर के पास गिरा, जिससे एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। इस हमले में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
रॉकेट हमलों के कारण तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात लगभग 20 मिनट तक बाधित रहा। यह हमला यहूदी त्योहार सिमचैट तोराह की पूर्व संध्या पर किया गया, जब हजारों परिवार त्योहार के अवसर पर डिनर के लिए एकत्र हुए थे।
इससे पहले बुधवार को इजरायल के उत्तरी तटीय शहर नहरिया में लेबनान से रॉकेट दागे जाने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story