विश्व

यमन में हौथी हमले में सरकार समर्थक चार सैनिकों की मौत

jantaserishta.com
30 March 2024 9:19 AM IST
यमन में हौथी हमले में सरकार समर्थक चार सैनिकों की मौत
x
अदन: यमन के दक्षिणी अल-ढालिया प्रांत में हौथी हमले में सरकार समर्थक कम से कम चार सैनिक मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि "हौथियो ने सबसे पहले अल-ढालिया प्रांत के उत्तरी मोर्चों पर सरकार समर्थक सेना पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में चार सैनिक मारे गए।"
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से अधिकारी ने बताया कि बाद में एक जमीनी हमले में हौथियों ने छह सैनिकों को घायल कर दिया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दोनों पक्षाें से संयम बरतने के आग्रह के बावजूद हाल के महीनों में उनके बीच टकराव बढ़ा है। गौरतलब है कि 2014 से ही यमन संघर्ष में उलझा हुआ है। हौथियों ने राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story