
x
मनीला (आईएएनएस)| फिलीपीन में रविवार सुबह पलवन प्रांत के तुबाताह के पास नौका डूब गई। इस पर 32 लोग सवार थे। हादसे के बाद चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपीन कोस्ट गार्ड ने ये जानकारी दी है। कमोडोर अरमांडो बालिलो ने कहा कि नाव, एम/वाई ड्रीम कीपर, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 7 बजे से पहले डूब गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि नाव गुरुवार दोपहर सेबू से निकली थी और शनिवार रात को तुबाताहा रीफ्स नेचुरल पार्क पहुंची।
बालिलो ने कहा कि नौका में 15 चालक दल, 12 यात्री और पांच गोताखोर सहित 32 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि 28 लोगों को बचा लिया गया है जबकि चार लापता हैं।
तुबाताहा रीफ्स नेचुरल पार्क एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र और विश्व प्रसिद्ध स्कूबा डाइविंग साइट है। यह 1,200 से अधिक समुद्री प्रजातियों का घर है जिनमें समुद्री घास, शैवाल, कोरल, शार्क, मछलियां, समुद्री कछुए, समुद्री पक्षी और समुद्री स्तनधारी जीव शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





