विश्व

भारतीय परिवार के चार सदस्यों अमेरिका-कनाडा सीमा पर सदस्यों की ठंड से मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने राजदूतों से मांगी रिपोर्ट

Apurva Srivastav
22 Jan 2022 12:01 AM IST
भारतीय परिवार के चार सदस्यों अमेरिका-कनाडा सीमा पर सदस्यों की ठंड से मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने राजदूतों से मांगी रिपोर्ट
x
अमेरिका और कनाडा की सीमा पर भारतीय माने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की ठंड से मौत हो गई। मरने वालों में एक नवजात शिशु भी बताया गया है।

अमेरिका और कनाडा की सीमा पर भारतीय माने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की ठंड से मौत हो गई। मरने वालों में एक नवजात शिशु भी बताया गया है। यह घटना कनाडा के इलाके में हुई। हालांकि यह मानव तस्करी का मामला जाहिर होता है।

मैनटोबा रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने गुरुवार को बताया कि चार लोगों के शवों में दो वयस्क, एक किशोर और एक नवजात का है। अमेरिका-कनाडा सीमा पर बुधवार को कनाडा की तरफ शव पाए गए। इधर, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, लगता है कि वे भारत से आए थे और अमेरिका में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।
आरसीएमपी सहायक आयुक्त जेन मैकलैची ने कहा, 'मैं जो कुछ साझा करने जा रही हूं वह कई लोगों के लिए असहनीय हो सकता है। यह पूरी तरह से दिल दहला देने वाली घटना है। प्रारंभिक जांच में जो सामने आया है उससे पता चलता है कि सर्द मौसम के चलते सभी की मौत हुई।'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजदूतों से मांगी रिपोर्ट
वहीं, इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि कनाडा-अमेरिका सीमा पर एक शिशु सहित 4 भारतीय नागरिकों की मौत होने की रिपोर्ट से हैरान हूं। अमेरिका और कनाडा में अपने राजदूतों से स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने को कहा है।

मामले का संज्ञान लेते हुए कनाडा में भारतीय राजदूत अमर बिसारिया ने कहा कि भारतीय कांसुलर की टीम घटनास्थल पर जा रही है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि यह एक दुखद त्रासदी है। सहयोग और मदद करने के लिए टोरंटो से एक भारतीय कांसुलर टीम मैनिटोबा जा रही है। हम इन परेशान करने वाली घटनाओं की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ काम करेंगे।


Next Story