
x
डेनवर (आईएएनएस)| अमेरिकी राज्य कोलोराडो के एक शहर औरोरा में एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि संदिग्ध अभी भी फरार है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अरोरा पुलिस विभाग (एपीडी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसे दोपहर करीब दो बजे घर में गोलीबारी की सूचना मिली।
तीन मिनट बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो तीन पुरुष और एक महिला को मृत पाया।
मामले में आरोपी की पहचान 21 वर्षीय जोसेफ कैस्टोरेना के रूप में हुई, जो कथित तौर पर घर में मारी गई महिला का साथी था।
मृत महिला के एक रिश्तेदार ने स्थानीय एमएसएनबीसी 9 न्यूज चैनल को बताया कि घात लगाकर गोलीबारी की गई थी।
जब पीड़ित एक पार्टी से लौटे तो आरोपी घर में छिप गया और फायरिंग कर दी।
फायरिंग के बाद सभी घरों को अलर्ट जारी किया गया, जबकि अधिकारियों ने आरोपी की तलाशी शुरू की।
एपीडी ने चेतावनी दी कि संदिग्ध खतरनाक था और उसके पास बंदूक हो सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





