विश्व

नेपाल में सड़क हादसे में चार की मौत

Rani Sahu
22 Jan 2023 5:41 PM IST
नेपाल में सड़क हादसे में चार की मौत
x
काठमांडू, (आईएएनएस)| नेपाल के सुरखेत जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। छींचू से सुरखेत जा रही जीप सड़क से 70-80 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हो गए, काठमांडू पोस्ट ने बताया।
उन्हें करनाली प्रांत के अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सागर शाही (27), दीपेंद्र जंग शाही (33), बाबिन शाही (31) और राजेंद्र बीसी (36) के रूप में हुई है।
--आईएएनएस
Next Story