
x
साओ पाउलो: ब्राजील के सबसे दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को घर में पानी भर जाने से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक जोड़े की उस समय मौत हो गई, जब उनकी कारें बाढ़ में बह गईं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के कारण अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे राज्य के 15 से अधिक शहरों में बाढ़ आ गई, इसमें राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे भी शामिल है। इसके पहले जून में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात से देश में 16 लोगों की मौत हो गई थी।
Tagsब्राज़ीलचक्रवातचक्रवात से मौतमौतब्राज़ील में चक्रवातbrazilcyclonedeath due to cyclonedeathcyclone in brazil
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





