विश्व

जापान में अपार्टमेंट में आग लगने से चार की मौत

Rani Sahu
22 Jan 2023 1:01 PM GMT
जापान में अपार्टमेंट में आग लगने से चार की मौत
x
टोक्यो, (आईएएनएस)| जापान के कोबे शहर में रविवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। क्योडो न्यूज ने बताया कि, अग्निशामकों को स्थानीय समयानुसार लगभग 1.35 बजे कॉल आया कि कोबे के ह्योगो वार्ड में एक तीन मंजिला आवास परिसर की पहली मंजिल पर एक खिड़की से काला धुआं निकल रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योडो न्यूज के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
सभी आठ व्यक्ति अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर पाए गए।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।
क्योडो न्यूज के मुताबिक, 300 वर्ग मीटर की इमारत की पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया।
--आईएएनएस
Next Story