
London लंदन: ब्रिटेन में यहूदी समुदाय पर हमला हुआ है। लंदन में यहूदी समुदाय की चार एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की गई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि यह एक यहूदी-विरोधी हमला है। यह घटना गोल्डर्स ग्रीन में हाईफ़ील्ड रोड पर हुई। लंदन के दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि वे यहूदी एम्बुलेंस सेवा पर हुए हमले की जांच कर रहे हैं। गाड़ियों में लगे सिलेंडर फटे हुए पाए गए। धमाके से आस-पास के फ्लैटों की खिड़कियां भी टूट गईं।
आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां और 40 दमकलकर्मियों को बुलाया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग अब बुझा दी गई है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्ज़ोला NGO से जुड़ी एम्बुलेंस में आग लगाई गई थी। यह संगठन अस्पताल जाने वाले लोगों को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा देता है। CCTV फुटेज में तीन लोग हत्ज़ोला NGO की एम्बुलेंस पर पेट्रोल डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये एम्बुलेंस गोल्डर्स ग्रीन में यहूदी मंदिर के पास खड़ी थीं। दमकलकर्मियों ने बताया कि आग लगने से एम्बुलेंस में रखे ऑक्सीजन टैंक फट गए।





