एंटीवायरस कंपनी McAfee के फाउंडर ने जेल में लगाई फांसी

अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी और एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले जॉन मैकेफी ने बुधवार को अपनी प्रिजन सेल( जेल की कोठरी) में फांसी लगा ली. उनके वकील जेवियर विलालबास ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि जॉन मैकेफी को स्पेन की अदालत ने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी. जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि उनके पास उनपर लगे आऱोपों के खिलाफ अपील करने का विकल्प था लेकिन वह जेल में ज्यादा दिन रह नहीं पाए. जेल प्रशासन उनकी मौत के कारणों का पता लगा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





