विश्व

मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, ईसा के जन्म के 800 साल पहले का सामान भी दिखा

Neha Dani
5 Sep 2021 2:50 AM GMT
मिली खोई हुई कैपिटल सिटी, ईसा के जन्म के 800 साल पहले का सामान भी दिखा
x
वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन वस्तुओं को किसी निश्चित उद्देश्य से जमीन में दफनाया गया था।

फ्रांस के ल्योन शहर से 128 किलोमीटर दूर पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन कैपिटल सिटी की खोज की है। इस जगह से खोजकर्ताओं को सैकड़ों तरह की अलग-अलग वस्तुएं भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि ये सारा सामान यीशु मसीह के जन्म के लगभग 800 साल पहले का है। खोजे गए खजानों में कांस्य हथियार और ट्रिंकेट, साथ ही कुम्हार के घड़े और रथ के टुकड़े मिले हैं।

गाय पर HC का ज्ञान, क्‍या कहता है विज्ञान, सिर्फ आस्‍था या वाकई ईश्‍वर का वरदान!
सेल्टिक कैपिटल सिटी होने का दावा
इतनी मात्रा में प्राचीन सामान मिलने से टूलूज़-जीन जारेस विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद काफी खुश हैं। उनका दावा है कि यह सेल्टिक कैपिटल सिटी (Celtic capital city) का हिस्सा हो सकता है। यहां से मिली कलाकृतियों को लगभग 800 ईसा पूर्व या फ्रांस के कांस्य युग से संबंधित अर्नफील्ड संस्कृति (1,300 से 800 ईसा पूर्व) के अंत का बताया जा रहा है।
30 हेक्टेयर में फैली बस्ती भी खोजी गई
इस उत्खनन के दौरान पुरातत्वविदों को असामान्य आकार में 30 हेक्टेयर भूमि में फैली बस्ती भी मिली है। इस बस्ती की सुरक्षा में चारों तरफ लगभग 20 फीट ऊंची पत्थर की दीवार भी बनी हुई है। इस दीवार के अंदर बस्ती की सुरक्षा के लिए एक और घेरा बनाया गया है।
कई कलाकृतिया अपने पुराने रूप में मिलीं
टूलूज़-जीन जौरेस विश्वविद्यालय के एक लेक्चरर पियरे-यवेस मिल्सेंट के अनुसार, फ्रांस में पहले मिलीं इसी तरह की साइटें आमतौर पर केवल चार हेक्टेयर जमीन में फैली हुई हुई हैं। ऐसे में यह आबाद स्थल शायद एक बड़े क्षेत्र की राजधानी थी। पुरातत्वविद् ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उन्हें कई कलाकृतियां बिलकुल बरकरार स्थिति में मिली हैं।
फूलदानों में भरी हुई थीं ये वस्तुएं
फ्रांस टीवी इंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक फूलदान महिलाओं और बच्चों के आभूषण, ट्रिंकेट और टखने के छल्ले से भरा हुआ था। दूसरा फूलदान हथियारों और औजारों से भरा हुआ था, जिसमें चाकू, दरांती और भाले के पॉइंट शामिल थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इन वस्तुओं को किसी निश्चित उद्देश्य से जमीन में दफनाया गया था।


Next Story