विश्व
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कॉर्टर अब परिवार के साथ रहेंगे घर पर
jantaserishta.com
19 Feb 2023 11:47 AM IST

x
ह्यूस्टन (आईएएनएस)| कुछ समय अस्पताल में बिताने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कॉर्टर ने अब अपना शेष जीवन घर पर अपने परिवार के साथ आश्रम में बिताएंगे। यह घोषण कॉर्टर सेंटर की ओर से की गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कॉर्टर सेंटर के हवाले से बताया है कि कुछ समय अस्पताल में रहने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कॉर्टर ने शनिवार को अपना शेष जीवन घर पर अपने परिवार के साथ बिताने का निर्णय लिया। इस दौरान वह कोई अतिरिक्त चिकित्सकीय सुविधा नहीं लेंगे।
गैर सरकारी संगठन ने कहा है कि कॉर्टर को उनके परिवार व मेडिकल टीम का पूरा सहयोग है। उनके परिजनों ने कॉर्टर की निजता का सम्मान करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने शुभकामनाओं के लिए कॉर्टर के प्रशंसकों का भी आभार जताया है।
गौरतलब है कि हाल के वर्षो में कॉर्टर ब्रेन कैंसर समेत स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित रहे हैं।
डेमोक्रेट कॉर्टर ने 1977 से 1981 तक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में सेवा की। वर्तमान में वह सबसे अधिक आयु के जीवित राष्ट्रपति हैं।
Tagsअमेरिकाअमेरिका न्यूज़पूर्व राष्ट्रपति जिमी कॉर्टरजिमी कॉर्टरजिमी कॉर्टर परिवारAmericaAmerica NewsFormer President Jimmy CarterJimmy CarterJimmy Carter Family
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





