विश्व

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

jantaserishta.com
27 Feb 2022 8:07 AM IST
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
x

Image Credit Source: AFP

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज चौथा दिन है. युद्ध अपने भयावह मोड पर आ पहुंचा है. क्योंकि बेलारूस ने रूस को अपने यहां परमाणु हथियार तैनात करने की स्वीकृति दे दी है. हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इसका विरोध किया है. साथ ही कहा है कि वह इस लड़ाई में रूस का साथ न दे. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगला विश्व युद्ध हो सकता है, क्योंकि रूस यूक्रेन में लगातार हमले कर रहा है.

कम से कम 240 लोग मारे गएः UN
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गुरुवार को रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन में कम से कम 240 नागरिक हताहत हुए. यूएन का मानना ​​है कि "वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं" क्योंकि हताहतों की कई रिपोर्टों की पुष्टि की जानी बाकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story