विश्व
पूर्व सीनेटर बॉब मेनेंडेज को रिश्वतखोरी मामले में 11 साल की सजा
jantaserishta.com
30 Jan 2025 9:15 AM IST

x
न्यूयॉर्क: पूर्व डेमोक्रेट सीनेटर बॉब मेनेंडेज को रिश्वतखोरी के एक मामले में 11 साल की सजा सुनाई गई है। वो विदेशी एजेंटों से घूस लेने के दोषी ठहराए गए थे। संघीय न्यायाधीश सिडनी स्टीन ने बुधवार को 71 वर्षीय मेनेंडेज को यह सजा सुनाते हुए कहा, "आप हमारी राजनीतिक व्यवस्था के शीर्ष पर थे" लेकिन "आप अपना रास्ता भूल गए और जनता की भलाई के लिए काम करने की बजाय आप अपनी भलाई के लिए काम करने लगे।"
न्यू जर्सी का प्रतिनिधित्व करने वाले मेनेंडेज को नकदी, सोने की छड़ें और एक मर्सिडीज बेंज कार मिली थी। उन्हें जुलाई में मिस्र के एजेंट के रूप में कार्य करने, रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और षड्यंत्र सहित 16 आरोपों में दोषी ठहराया गया था।
उनकी पत्नी नादिन मेनेंडेज पर भी आरोप हैं, लेकिन उनका मुकदमा स्थगित है क्योंकि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं। रिश्वत देने वाले दो व्यापारियों को भी बुधवार को जेल की सजा और 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य व्यापारी ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया और अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर पेश होकर सरकारी गवाह बन गया।
इस मामले में कतर का नाम तो आया, लेकिन सीधे तौर पर इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं थी। अभियोजकों ने कहा कि रियल एस्टेट डेवलपर को वहां से वित्तपोषण प्राप्त करने में मदद करने के लिए मेनेंडेज ने राज्य के बारे में सकारात्मक टिप्पणियां की।
मेनेंडेज सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे और 2023 में उन पर आरोप लगाए जाने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिससे उनका 18 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। वह 2017 में दोषसिद्धि से बच गए थे क्योंकि एक विभाजित जूरी उन्हें अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराने में विफल रही थी, लेकिन 2024 में वह कानून की गिरफ्त में आ गए। दया की गुहार लगाते हुए, मेनेंडेज ने खुद को एक "पापग्रस्त व्यक्ति" कहा था और अदालत से कहा था कि, "परिवार के अलावा, मैंने वह सब कुछ खो दिया है जिसकी मुझे कभी परवाह थी"।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





