विश्व

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगी, पीएम मोदी बोले- हमारी प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं

jantaserishta.com
8 July 2022 11:40 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगी, पीएम मोदी बोले- हमारी प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज जानलेवा हमला हुआ. इसपर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है. वाइट हाउस ने भी इसपर दुख जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं.
जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भी इसपर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल शिंजो आबे की हालत नाजुक है और इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.
वहीं वाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं. हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की. वह बोले कि शिंजो आबे पर हुए हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. उन्होंने भारत-जापान रिश्तों को मजबूत किया था. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story