विश्व

पाकिस्तान लौटेंगे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, भाई के पीएम बनते ही लौटे अच्छे दिन

jantaserishta.com
26 April 2022 8:17 AM IST
पाकिस्तान लौटेंगे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, भाई के पीएम बनते ही लौटे अच्छे दिन
x

इस्लामाबाद: ब्रिटेन में अपना इलाज करा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ को अपने देश लौटने के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है. पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री रहे 72 साल के नवाज शरीफ के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने कई भ्रष्टाचार के मामले शुरू किए थे.

नवंबर 2019 में लाहौर हाईकोर्ट की ओर से अनुमति मिलने के बाद नवाज शरीफ इलाज के लिए लंदन रवाना हुए थे. नवाज शरीफ को अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत दी गई थी, जिसमें वह लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि उन्हें उनके छोटे भाई पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार की ओर से पासपोर्ट जारी किया गया है.
जियो न्यूज ने बताया कि पासपोर्ट का नेचर साधारण है और तत्काल कैटेगरी में बनाया गया है. शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो हैं. पिछले हफ्ते लंदन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान जरदारी ने पाकिस्तान की राजनीतिक के वर्तमान हालातों की जानकारी दी थी. दोनों नेताओं ने इस दौरान राजनीति और राष्ट्रीय हित से जुड़े सभी मुद्दों पर एक साथ काम करने की बात कही.
शरीफ ने 2019 में ब्रिटेन जाने से पहले लाहौर हाईकोर्ट को पाकिस्तान लौटने का वचन दिया था, जिसमें उन्होंने चार सप्ताह के भीतर कानून और न्याय की प्रक्रिया का सामना करने का भी वादा किया था. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा के लिए फिट घोषित किया था और फिर नवाज शरीफ इलाज के लिए लंदन चले गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story