विश्व
अफ्रीकी-अमेरिकी की हत्या के आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारियों ने खुद को बताया निर्दोष
jantaserishta.com
18 Feb 2023 9:57 AM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अफ्रीकी-अमेरिकी टायर निकोलस की मौत के मामले में आरोपी मेम्फिस के पांच पूर्व पुलिस अधिकारियों ने अदालत में अपनी पहली पेशी में खुद को निर्दोष बताया है। मेम्फिस पुलिस द्वारा ट्रैफिक रोकने के तीन दिन बाद 10 जनवरी को एक अस्पताल में 29 वर्षीय निकोलस की मौत हो गई थी। 27 जनवरी को, मेम्फिस पुलिस विभाग ने चार ग्राफिक वीडियो जारी किए। इसमें एक घंटे से अधिक की फुटेज थी, जिसमें पांच पूर्व पुलिस अधिकारी निकोलस को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा आंतरिक जांच के बाद टैडेरियस बीन, डेमेट्रियस हेली, डेसमंड मिल्स जूनियर, एम्मिट मार्टिन तृतीय और जस्टिन स्मिथ को नौकरी से निकाल दिया गया था।
शुक्रवार को शेल्बी काउंटी क्रिमिनल कोर्ट में सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश जेम्स जोन्स ने पुष्टि की कि आरोपियों ने खुद को निर्दोष ठहराते हुए दोषी न ठहराने की अपील की।
पूर्व पुलिस अधिकारी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, अगली सुनवाई 1 मई को होनी है। हत्या का दोषी पाए जाने पर उन्हें 60 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
मेम्फिस पुलिस विभाग की तथाकथित स्कोर्पियन इकाई, जिससे निकाले गए अधिकारी संबंधित थे, को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
मामला मेम्फिस अग्निशमन विभाग सहित अन्य एजेंसियों तक भी पहुंच गया, जिसने तीन आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियनों को निकाल दिया।
दो अतिरिक्त मेम्फिस पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
मिनेसोटा के मिनियापोलिस में अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हत्या के लगभग तीन साल बाद निकोलस की मौत हुई।
Tagsअफ्रीकी-अमेरिकीमेम्फिसपूर्व पुलिस अधिकारियोंअमेरिकाहत्याafrican-americanmemphisformer police officersamericamurdered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





