विश्व

पूर्व पीएम इमरान की एक्स वाइफ रेहम खान ने किया तीसरा निकाह

Admin Delhi 1
23 Dec 2022 4:17 PM IST
पूर्व पीएम इमरान की एक्स वाइफ रेहम खान ने किया तीसरा निकाह
x

दिल्ली: पाकिस्तानी पत्रकार और इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने फिर निकाह कर लिया है। ट्विटर पर इसका एलान करते हुए रेहम ने 'जस्ट मैरिड' फोटो पोस्ट की। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।" बताया गया है कि उनका निकाह पाकिस्तान के पत्रकार मिर्जा बिलाल से हुआ है। रेहम ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है।

यह रेहम खान की तीसरी शादी है:

गौरतलब है कि यह रेहम खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया था।

इससे पहले रेहम की पहली शादी 1993 में एजाज रहमान के साथ हुई थी। इस जोड़े के बीच 2005 में तलाक हुआ था।

रेहम ने अपने निकाह से जुड़ीं कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिनमें वो और बिलाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

Next Story