
x
Islamabad इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनकी कोशिशों के लिए नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेशन किया गया है. ये जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्रम ने की है.
पिछले साल दिसंबर में स्थापित एक एडवोकेसी ग्रुप पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) के सदस्यों ने इमरान खान के नॉमिनेशन की घोषणा की है जो नार्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टी सेंट्रम के सदस्य भी हैं.
पार्टी सेंट्रम ने रविवार को एक्स पर कहा, 'हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नॉमिनेशन के राइट वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के साथ उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है.'
वहीं, 2019 में इमरान खान को दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल नॉर्वेजियन नोबेल समिति को सैकड़ों नॉमिनेशन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद वे आठ महीने की लंबी प्रक्रिया के जरिए से विजेता का चयन करते हैं.
इमरान खान जो कि पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक भी हैं और अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. इस साल जनवरी में खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. यह चौथा बड़ा मामला था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया गया है. हालांकि, इमरान खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं.
Tagsपाकिस्तानइमरान खाननोबेल शांति पुरस्कारPakistanImran KhanNobel Peace Prizeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





