विश्व

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

jantaserishta.com
26 Nov 2025 2:32 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हत्या? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
x
मची हलचल.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान में कई अफवाहें चल रही हैं. पाकिस्तान में अफवाहें उड़ रही हैं कि जेल में उनकी सेहत ठीक नहीं है. इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21 दिनों से अदियाला जेल में इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तन के पंजाब प्रांत के आईजी से शिकायत की है.

कोर्ट से परमिशन मिलने के बावजूद रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी 3 बहनें और वकीलों को नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान मिले उनकी बहनों को 3 हफ्ते गुजर चुके हैं. इनकी बहनों का आरोप है कि इमरान खान के ठिकाने और उनकी सेहत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
इमरान की बहन नौरीन ने अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर ‘बेरहमी से हमले’ को लेकर पंजाब IG को औपचारिक शिकायत दी है. अफगानिस्तान की मीडिया में इमरान खान को लेकर कई बातें कही जा रही हैं और पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में कथित भ्रष्टाचार के केस में की है. आरोप है कि इस मामले में इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीवी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने ट्रस्ट के नाम पर रियल एस्टेट टायकून मलिक रियाज हुसैन से 60 एकड़ जमीन दान ली. इससे स्टेट को करोड़ों की हानि हुई.
जनवरी 2025 में अदालत ने खान को 14 साल की सजा सुनाई, जबकि बुशरा को 7 साल. इसके अलावा इमरान खानपर पर अन्य मामले भी चल रहे हैं.

अफगान मीडिया का दावा

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null