विश्व

नाटो के पूर्व जनरल ने चेक गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

jantaserishta.com
10 March 2023 11:35 AM IST
नाटो के पूर्व जनरल ने चेक गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
x
प्राग (आईएएनएस)| 2015 से 2018 तक नाटो सैन्य समिति के चेयरमैन के रूप में काम करने वाले पेट्र पावेल ने चेक गणराज्य के चौथे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्राग कैसल के व्लादिस्लाव हॉल में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र से पहले अपने उद्घाटन भाषण में, पावेल ने देश को एकजुट करने और मूल्य आधारित राजनीति करने का संकल्प लिया।
61 वर्षीय पावेल 2012 से 2015 तक चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख भी थे। उन्होंने कहा, हम सब एक साथ समान समस्याओं का सामना कर रहे हैं, और साथ मिलकर ही हम उनसे सफलतापूर्वक निपट सकते हैं।
पावेल का पांच साल का कार्यकाल शुरू हो गया है।
वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद यदि वह एक और चुनाव जीतते हैं तो वह अधिकतम दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति रह सकते हैं।
उन्होंने इस साल जनवरी में हुए चेक राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 58.32 प्रतिशत वोट के साथ जीत हासिल की, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री आंद्रेज बेबिस ने 41.67 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story