विश्व

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला, हालत गंभीर, संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 July 2022 8:52 AM IST
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला, हालत गंभीर, संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। जापान टाइम्स के मुताबिक, नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा में एक भाषण के दौरान गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।



शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था।
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी क्या हालत है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story