विश्व
मिस्र के पूर्व पीएम शेरिफ इस्माइल का 67 साल की उम्र में निधन
jantaserishta.com
5 Feb 2023 10:42 AM IST

x
काहिरा (आईएएनएस)| मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल का 67 साल की आयु में निधन हो गया। मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी मेना ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल गई बीमारियों से जूझ रहे थे।
इस्माइल ने 2015 और 2018 के बीच देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह 2013 से 2015 तक पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री भी थे।
शनिवार को उनकी मृत्यु पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली और मिस्र के अन्य अधिकारियों ने शोक जताया।
एक बयान में सिसी के हवाले से कहा गया है, वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे कठिन समय और परिस्थितियों में देश की जिम्मेदारी संभाली।
मिस्र के राष्ट्रपति ने इस्माइल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, मैं उन्हें एक निस्वार्थ, समर्पित, भरोसेमंद व्यक्ति के रूप में जानता हूं, जो अपने देश और लोगों के हितों को व्यक्तिगत लाभ से ऊपर रखते थे।
Tagsपूर्व प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइलमिस्रमिस्र पूर्व पीएमशेरिफ इस्माइल निधनFormer PM Sherif IsmailEgyptEgypt Former PMSherif Ismail passed away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





