विश्व

पूर्व क्रिकेटर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रिश्ते पर जताया फख्र

jantaserishta.com
19 March 2024 10:58 AM IST
पूर्व क्रिकेटर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से रिश्ते पर जताया फख्र
x
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ड डॉन दाउद इब्राहिम से अपने रिश्ते पर फख्र जताया है। गौरतलब है कि दाउद के बेटी की शादी मियांदाद के बेटे से हुई है। दाउद 1993 में मुंबई बम विस्फोटों का मुख्य आरोपी है।
पाकिस्तान में एक पत्रकार से बात करते हुए मियांदाद ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शादी दाउद की बेटी से करके बहुत गर्व है। मियांदाद ने दाउद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की तालीम बहुत बेहतर ढंग से कराई है। मियांदाद ने कहा कि दाउद ने मुसलमानों के हित के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा, मुसलमानों के लिए दाउद किए कार्य इतिहास में याद किए जाएंगे। मियांदाद के मुताबिक दाउद ने मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए बहुत त्याग किया है। इस दौरान मियांदाद ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अपनी मां की याद में बनाए गए सौकत खानम अस्पताल के निर्माण में दिए गए योगदान की बात भी कही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story