विश्व

नहीं रहे चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन

jantaserishta.com
30 Nov 2022 2:31 PM IST
नहीं रहे चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बीजिंग: चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन (Jiang Zemin) का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक वे ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़िता थे. इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. बीमारी के चलते ही बुधवार को उनकी मौत हो गई.
जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था. उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया. जियांक का निधन ऐसे समय हुआ है, जब कोविड प्रतिबंधों के कारण चीन के अलग-अलग शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है. जियांग के शासनकाल में तियानमेन स्क्वायर विरोध के बाद चीन में कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story