विश्व

कुवैत में नई सरकार का गठन

jantaserishta.com
19 Jun 2023 8:55 AM IST
कुवैत में नई सरकार का गठन
x
फाइल फोटो
कुवैत सिटी: कुवैत ने शेख अहमद नवाफ अल-अहमद अल-सबा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कुवैत की आधिकारिक समाचार एजेंसी केयूएनए के हवाले से यह जानकारी दी कि, 24 जुलाई, 2022 को शेख अहमद नवाफ अल-अहमद अल-सबा को प्रधान मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद से यह नई सरकार रविवार को उनके द्वारा बनाई गई पांचवीं सरकार है। इसमें 15 मंत्री हैं, जिनमें पांच नए हैं।
केयूएनए के अनुसार, 7 जून को पिछली कुवैती सरकार ने देश के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। कुवैत के प्रधानमंत्री के रूप में शेख अहमद नवाफ अल-अहमद अल-सबा को फिर से नियुक्त करने के लिए 13 जून को एक शाही फरमान जारी किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story