विश्व

इस देश में पत्नी का जन्मदिन भूलना है गुनाह, दी जाती है ये सजा

Neha Dani
7 July 2022 5:11 AM GMT
इस देश में पत्नी का जन्मदिन भूलना है गुनाह, दी जाती है ये सजा
x
पक्षी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं और स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको उस देश द्वारा लगाए गए कानूनों के बारे में पता होना चाहिए। नियम, कानून और संस्कृति ऐसी चीज है जो हर देश में अलग होती है। कुछ देश ऐसे हैं, जहां के कानून आपको हैरान कर देंगे और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह भी कोई कानून है।

1- सिंगापुर में च्युइंग गम चबाना मना है

अगर आप सिंगापुर में रहते हुए च्युइंग गम खाने की सोच रहे हैं तो इस विचार को तुरंत अपने मन से हटा दीजिए। इसकी वजह यह है कि सिंगापुर ने 1992 से च्युइंग गम की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो कोई भी इसे बेचते या रखते हुए पाया जाता है, उसे 100,000 अमेरिकी डालर का भारी जुर्माना देना पड़ता है। इसके अलावा, दो साल तक की जेल भी हो सकती है।


च्युइंग गम से पर्यावरण को होता है नुकसान

सिंगापुर के कानून के अनुसार, च्युइंग गम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्हें सड़ने और जमा होने में कई साल लग जाते हैं। हालांकि, 2004 में, कानून में कुछ हद तक ढील दी गई थी और लोग च्युइंग गम खा सकते थे बशर्ते उनके पास उचित डाक्टर का नुस्खा हो।

2- स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद शौचालय को फ्लश करना मना है

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विट्ज़रलैंड में रात 10 बजे के बाद और सुबह 7 बजे से पहले शौचालय को फ्लश करना ध्वनि प्रदूषण माना जाता है। ऐसा वहां का कानून कहता है।

3- श्रीलंका में बुद्ध के साथ सेल्फी लेने पर रोक

श्रीलंका में भगवान बुद्ध की मूर्तियों के साथ सेल्फी लेना मना है। मूर्ति की ओर पीठ करना और तस्वीर लेना श्रीलंका में एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामले में, आपको फोटो को हटाने के लिए मजबूर किया जाएगा और यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो पुलिस को बुलाया जाएगा। श्रीलंका में आपको केवल बुद्ध की मूर्ति के बगल में खड़े होकर फोटो क्लिक करने की अनुमति है, जिसमें आपका शरीर मूर्ति के सामने की ओर हो।


4- ओशिनिया के समोआ में पत्नी का जन्मदिन भूलने पर पति को होती है जेल

अपने पति का जन्मदिन भूल जाने की कई महिलाओं की शिकायतों का जवाब ओशिनिया के सोमोआ में है। समोआ देश ने अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलना गैरकानूनी घोषित कर दिया है। पत्नियों को इस गलती के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करने का पूरा अधिकार है, जिसके लिए पति को कुछ समय लाक-अप में बितानी पड़ सकती है।


5- वेनिस में कबूतरों को न खिलाएं खाना

जब आप इटली के वेनिस जा रहे हों तो कबूतरों के लिए अपना प्यार न दिखाएं। सिएना कैथेड्रल, सेंट मार्क स्क्वायर और मिलान के डुओमो में कबूतरों की बड़ी आबादी कठिनाई पैदा करती है क्योंकि ये पक्षी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं और स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Next Story