
x
कोलंबो (आईएएनएस)| विदेश में रहने वाले श्रीलंकाईओं द्वारा भेजे गए पैसे अगस्त, 2022 की तुलना में सितंबर में 10 प्रतिशत बढ़ गए। श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि लोगों ने पिछले महीने 359 मिलियन अमेरिकी डॉलर भेजे जो अगस्त में 325 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2022 की तुलना में, विदेशों में रहने वाले श्रीलंकाई द्वारा भेजे गए पैसों में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें जुलाई और सितंबर के बीच 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर शामिल था।
केंद्रीय बैंक ने कहा, हालांकि, इस साल पहले नौ महीनों में श्रीलंका मूल के लोगों द्वारा भेजे गए पैसे अभी भी 2021 में इसी अवधि के दौरान भेजे गए पैसों की तुलना में 43 प्रतिशत कम है।
पिछले हफ्ते, सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने कहा था कि मौद्रिक नीतियों के कारण पिछले कुछ महीनों में विदेश से आने वाले पैसों में लगातार वृद्धि हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





