विश्व

17 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को जाएंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

Rounak Dey
15 Feb 2021 11:36 PM IST
17 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को जाएंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
x
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी से रूस की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को जाएंगे।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी से रूस की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि श्रृंगला रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।

भारत और रूस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की करेंगे समीक्षा
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक श्रृंगला मोरगुलोव के साथ भारत-रूस विदेश मंत्रालय के बीच विचार-विमर्श के अगले दौर में शामिल होंगे। इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

श्रृंगला रूस के उप विदेश मंत्री रयाबकोव के साथ अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
यात्रा के दौरान श्रृंगला रूस के एक और उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव से भी मिलकर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनका प्रतिष्ठित रूसी विदेश मंत्रालय की राजनयिक अकादमी में व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है
- समझौते के अनुसार ही हो रही सेनाएं पीछे करने की कवायद
श्रृंगला द्वारा साल की पहली विदेश यात्रा के लिए मॉस्को का चयन करना घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है
कोरोना महामारी के बावजूद भारत और रूस ने रणनीतिक सहयोग की रफ्तार को बरकरार रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश सचिव द्वारा इस साल की पहली विदेश यात्रा के लिए मॉस्को का चयन करना दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।


Next Story