विश्व
चीन, कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने आननिंग में चाय पी
jantaserishta.com
15 Aug 2025 5:25 PM IST

x
बीजिंग: 14 अगस्त को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री प्राक सोखोन और थाई विदेश मंत्री मारिस संगियामपोंगसा को चीन के युन्नान प्रांत के आननिंग शहर में चाय पीने पर आमंत्रित किया और कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष पर मैत्रीपूर्ण और स्पष्ट बातचीत की।
इस के दौरान, वांग यी ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड दोनों ही सीमा विवाद को जारी नहीं रखना चाहते और दोनों ही बातचीत फिर से शुरू करने और संबंधों को बेहतर बनाने के इच्छुक हैं। आननिंग में आयोजित लंकांग-मेकांग विदेश मंत्रियों की बैठक इसके लिए एक अवसर प्रदान करती है।
वांग यी ने आगे कहा कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच वार्ता करने, गलतफहमियों को दूर करने, आपसी विश्वास का पुनर्निर्माण करने और सामान्य आदान-प्रदान व सहयोग को बहाल करने का समर्थन करता है; चीन कंबोडिया-थाईलैंड सामान्य सीमा समिति की विशेष बैठक में प्राप्त आम सहमति को पूरी तरह से लागू करने का समर्थन करता है। चीन आसियान को अपनी उचित भूमिका निभाने और "आसियान तरीके" से मुद्दों को उचित रूप से हल करने में समर्थन करता है; दोनों देशों के लोगों की मांगों का जवाब देने और यथाशीघ्र सीमा बंदरगाहों को फिर से खोलने में दोनों पक्षों का समर्थन करता है।
उधर, कंबोडियाई और थाई विदेश मंत्रियों ने दोनों पक्षों के बीच संवाद का अवसर प्रदान करने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया और स्थिति को सामान्य बनाने तथा संवाद को बढ़ावा देने में चीन की रचनात्मक भूमिका की प्रशंसा की। दोनों पक्षों ने शांति के मूल्य और अच्छे पड़ोसी के महत्व पर ज़ोर दिया और युद्धविराम समझौते को सक्रिय रूप से लागू करने, संवाद तंत्र का पूर्ण उपयोग करने और विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से प्रबंधन व समाधान करने की अपनी इच्छा दोहराई।
उस दिन, वांग यी ने आननिंग शहर में क्रमशः थाईलैंड, कंबोडिया, म्यांमार, लाओस और वियतनाम के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की, जो लंकांग-मेकांग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की 10वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन आए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





