विश्व

चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

jantaserishta.com
18 Sept 2025 5:10 PM IST
चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 17 सितंबर को पेइचिंग में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने फोन पर बात कर चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग साझेदारी को अधिक ऊंचे स्तर पर बढ़ाने के बारे में अहम समानता संपन्न की है।
दोनों पक्षों को कूटनीतिक संबंध की स्थापना की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर पड़ोसियों की मित्रता और पारस्परिक लाभ व साझी जीत के लक्ष्य पर कायम रहकर सच्चे मायने में रणनीतिक साझेदार होना चाहिए। चीन और दक्षिण कोरिया को मिलकर व्यापार संरक्षण का विरोध करना चाहिए।
चो ह्यून ने कहा कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ दोनों राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानता को अच्छी तरह लागू करने को तैयार है और ग्योंगजू में आयोजित होने वाले एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के मौके का लाभ उठाकर उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ बनाएगा, आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग गहराएगा और दक्षिण कोरिया-चीन तथा दक्षिण कोरिया-चीन-जापान मुक्त व्यापार संधि की वार्ता को गति देगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story