विश्व

विदेश मंत्री ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- महिलाओं से बलात्कार कर रहे हैं सैनिक

jantaserishta.com
4 March 2022 10:40 PM IST
विदेश मंत्री ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- महिलाओं से बलात्कार कर रहे हैं सैनिक
x
पढ़े पूरी खबर

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को 9 दिन का समय हो गया है. कीव के पास रूसी सेना पहुंच चुकी है और लगातार तबाही मचा रही है. इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि रूसी सैनिक यूक्रेन के शहरों में बलात्कार कर रहे हैं.

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के शहरों में बलात्कार किया है. हालांकि रूसी सैनिकों द्वारा रेप के मामलों का उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि वह भी इस दावे की पुष्टि नहीं कर सकी है.
कुलेबा ने लंदन के चैथम हाउस में एक कार्यक्रम में कहा, 'जब आपके शहरों पर बम गिरते हैं, जब सैनिक कब्जे वाले शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं, अफसोस कि ऐसे बहुत से मामले हैं, जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में महिलाओं का बलात्कार किया है, तो अंतरराष्ट्रीय कानून की ज़रूरत के बारे में बोलना मुश्किल हो जाता है.'
कुलेबा ने आगे कहा, 'लेकिन यह सभ्यता की एकमात्र ऐसी चीज़ है जो हमारे पास है और यह सुनिश्चित करती है कि आखिरकार इस युद्ध को संभव बनाने वाले सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.'
आपको बता दें कि यूक्रेन यह दावा भी कर चुका है कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को पिछले एक हफ्ते में तीन बार मारने की कोशिश हो चुकी है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि कीव में उनको मारने के लिए 400 हत्यारे भेजे गए थे. रूस ने इस काम के बदले उनको बड़ा ईनाम देने की घोषणा भी की है.
इसके साथ ही, रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पोलैंड पहुंच गए हैं. रूसी मीडिया ने अब उनके पोलैंड में होने की जानकारी दी है. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि जेलेंस्की के पोलैंड जाने की खबर गलत है, जेलेंस्की कीव में ही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story