
x
विदेशी लड़की ने पढ़ीं हनुमान चालीसा
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर कुछ भी वायरल होने में समय नहीं लगता है. कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिनको देखने के बाद आप उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं. कुछ समय पहले एक मुस्लिम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो महाभारत का टाइटल ट्रेक गाता दिखाई दिया था. अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसको सुन आप उसे बार-बार देखने और सुनने के लिए मजबूर हो जाएंगे. आपने हनुमान चालीसा तो कई बार सुनी होगी साथ ही आप लोगों को ये अच्छे से याद भी होगी. अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो हनुमान चालीसा को लेकर ही है. जी हां! आपको बता दें इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़की बेहद ही खूबसूरत अंदाज में हनुमान चालीसा को पढ़ती नजर आ रही है. हमें यकीन है आप इस बात को जानकार हैरान तो जरूर हुए होंगे साथ ही आप इसे सुनने के लिए भी काफी एक्साइटेड होंगे.
हमने इस खबर के साथ इसका वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. आप सभी इस वीडियो को ssunnyy36 नाम के पेज पर सुन सकते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा, 'हनुमान चालीसा' इस वीडियो को सोशल मीडिया के और भी पेज पर शेयर किया गया है, साथ ही लोग काफी रिएक्शंस भी दे रहे हैं. हम इस बात यकीन के साथ कह सकते हैं कि इस वीडियो को सुनकर आप सभी का मूड रिफ्रेश हो जाएगा.
यहां देखें वायरल वीडियो-
पांच मिनट का वायरल हो रहा ये वीडियो बेहद कमाल का है. इस वीडियो में एक विदेशी लड़की दिखाई दे रही है, जिसमें उसका आउटफिट बेहद शानदार लग रहा है, साथ ही में उसने अपने आउटफिट को मैच करते हुए बीड्स से बाल बनाए हुए हैं, इसी के साथ गिटार लिए हनुमान चालीसा गाती दिख रही है. लड़की बेहद सुरीले तरीके से हनुमान चालीसा पढ़ रही होती है. सोशल मीडिया यूजर्स विदेशी लड़की की आवाज और उसके अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक मुस्लिम महाभारत का टाइटल ट्रेक जाता हुआ नजर आया था.
आपको बता दें उस शख्स के वीडियो को Doctor Nagar नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था. शख्स द्वारा गाया गया महाभारत का टाइटल ट्रेक काफी वायरल हुआ था. साथ ही लोगों ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार बरसाया था. उस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'दूसरों के धर्म को सम्मान देने से कभी अपना धर्म छोटा या धर्म को खतरा नहीं होता.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' तीसरे ने लिखा था कि- बहुत बढ़िया जय श्री कृष्णा.
Next Story





