विश्व
पूर्वी इलाके में हौथी विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान, 12 की मौत
Rounak Dey
13 Dec 2020 12:27 PM IST

x
यमन सरकार के प्रति वफादार सैन्य बलों ने देश के दक्षिणी प्रांत धालिया में हौथी व्रिदोही समूह |
यमन सरकार के प्रति वफादार सैन्य बलों ने देश के दक्षिणी प्रांत धालिया में हौथी व्रिदोही समूह के 12 लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सैन्य इकाइयों ने देश के उत्तर पूर्वी इलाके में हौथी विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया है। इस अभियान में यमन समर्थित सेना ने 12 विद्रोहियों को मार डाला है। यह इलाका हौथी विद्रोहियों के नियंत्रिण में है।
Next Story





