विश्व
एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील
jantaserishta.com
26 Oct 2026 8:41 AM IST

x
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अपने खास दोस्त 'बीबी' के लिए वोट अपील की है। 27 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नेतन्याहू का खुलकर समर्थन किया है। एक महीने में ये दूसरी बार है जब ट्रंप ने नेतन्याहू के पक्ष में अपनी बात रखी और इजरायली मतदाताओं से उन्हें प्रधानमंत्री चुनने को कहा।
ट्रंप ने रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के समर्थन में नया संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “जब आप मतदान करने जाएं, तो याद रखिए कि बीबी एक शानदार योद्धा प्रधानमंत्री रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री के लिए बीबी नेतन्याहू को वोट दें, हमें शुरू किया गया काम पूरा करना है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले भी नेतन्याहू को सार्वजनिक रूप से समर्थन दे चुके हैं। ताजा बयान में उन्होंने ईरान के खिलाफ दोनों देशों की सैन्य कार्रवाई और सहयोग का हवाला देते हुए नेतन्याहू के नेतृत्व को अपने क्षेत्रीय रुख से जोड़ा है। ट्रुथ पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिका और इजरायल के बीच सहयोग को रेखांकित किया और ईरान के सैन्य तथा आर्थिक ढांचे को हुए नुकसान को लेकर भी दावे किए।
ये वोट अपील एक महीने में दूसरी बार ऐसे समय की गई है, जब नेतन्याहू अपनी चुनावी मुहिम के अंतिम चरण में हैं। ‘द यरूसलम पोस्ट’ और ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, नेतन्याहू ने हाल के दिनों में ट्रंप से अतिरिक्त सार्वजनिक समर्थन की मांग की थी।
इससे पहले 18 अक्टूबर को ट्रंप ने नेतन्याहू को ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अहम साझेदार बताते हुए उनके दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने का खुला समर्थन किया था। उन्होंने उस समय पोस्ट में लिखा, "नेतन्याहू के अलावा कोई दूसरा नेता सत्ता में आया, तो अमेरिका को ईरान के खिलाफ यह काम अकेले करना पड़ सकता है।" नेतन्याहू के साहत की तारीफ में उन्होंने इसी खुले खत में लिखा कि विषम परिस्थितियों में कोई भी आम इंसान दबाव के आगे टूट जाता लेकिन बीबी नहीं टूटे, बल्कि वे और भी मजबूत हो गए, और आज भी उनमें वही मजबूती कायम है। मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं और मानता हूं कि बीबी नेतन्याहू आपको कभी निराश नहीं करेंगे!"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





