विश्व

पहली बार ईस्ट अंटार्कटिका पर हुए ऐसे हालात, 40 डिग्री से ज्यादा तापमान; स्विमवियर ड्रेस में नजर आए साइंटिस्ट

Tulsi Rao
30 March 2022 12:03 AM IST
पहली बार ईस्ट अंटार्कटिका पर हुए ऐसे हालात, 40 डिग्री से ज्यादा तापमान; स्विमवियर ड्रेस में नजर आए साइंटिस्ट
x
साइंटिस्टों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि कभी वे अंटार्कटिका पर सामान्य बीच ड्रेस में भी नजर आ सकते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पृथ्वी के दक्षिण छोर पर स्थित अंटार्कटिका में हमेशा बर्फ जमी रहती है और यहां का मार्च के मध्य में औसत तापमान -50 डिग्री सेल्सियस रहता है. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है और अचानक से तापमान - 11 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहां पर रिसर्च कर रहे साइंटिस्टों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि कभी वे अंटार्कटिका पर सामान्य बीच ड्रेस में भी नजर आ सकते हैं.

औसत से 40 डिग्री तापमान हो गया ज्यादा
Times Now की खबर के अनुसार, पूर्वी अंटार्कटिका में कॉनकॉर्डिया स्टेशन के रिसर्चरों ने हाल ही में बहादुरी दिखाने वाली एक तस्वीर के लिए सामने आई है. इस स्टेशन पर -11 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया जो औसत तापमान से लगभग 40 डिग्री अधिक है.
स्विमवियर में मैट पर लेटे हुए दिखे साइंटिस्ट
पेलियोक्लाइमेटोलॉजिस्ट पीट डी एकर्स ने ट्विटर पर शोध दल की एक तस्वीर शेयर की जो अंटार्कटिक पठार पर स्थित दुनिया के सबसे दूरस्थ ठिकानों में से एक के बाहर स्विमवियर में मैट पर लेटे हुए हैं. उन्होंने लिखा, "शायद कॉनकॉर्डिया स्टेशन, अंटार्कटिका में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बाहर आने के लिए ये सबसे अच्छी बात है."
1,200 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला बर्फ का शेल्फ ढहा
बता दें कि पूर्वी अंटार्कटिका में कांगर बर्फ का शेल्फ उच्च तापमान के दिनों में 15 मार्च के आसपास पूरी तरह से ढह गया. बर्फ का शेल्फ लगभग 1,200 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला था . माना जाता है कि वायुमंडलीय नदी और हीट वेव की घटनाओं के बाद ये शेल्फ ढह गया था.


Next Story