विश्व

कंबोडिया में इतिहास में पहली बार महिला बनेगी नेशनल असेंबली की अध्‍यक्ष: प्रधानमंत्री

jantaserishta.com
10 Aug 2023 8:36 AM IST
कंबोडिया में इतिहास में पहली बार महिला बनेगी नेशनल असेंबली की अध्‍यक्ष: प्रधानमंत्री
x
नोम पेन्ह: खुओन सुदरी कंबोडिया की नई पांच वर्षीय नेशनल असेंबली में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी। इस प्रकार वह देश में इस शीर्ष पद को संभालने वाली पहली महिला बन जाएंगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री समदेच टेको हुन सेन ने दी।
70 वर्षीय सुदरी वर्तमान में नेशनल असेंबली के दूसरे उपाध्यक्ष और कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) की स्थायी समिति की सदस्य हैं। प्रधानमंत्री ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से जारी एक संदेश में कहा, "खुओन सुदरी नए कार्यकाल में नेशनल असेंबली की अध्यक्ष बनेंगी, इससे जो महिलाओं की भूमिका बढ़ेेेेगी।"
समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया कि वर्तमान प्रथम उपाध्‍यक्ष, चीम येप, नए कार्यकाल में अपना पद बरकरार रखेंगे, और सामाजिक मामलों, और युवा पुनर्वास के वर्तमान मंत्री वोंग सॉथ, इस विधायी निकाय में दूसरे उपाध्‍यक्ष का पद संभालेंगे। यह घोषणा प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सीपीपी द्वारा 23 जुलाई के आम चुनाव में नेशनल असेंबली में 125 में से 120 सीटें हासिल करने के बाद की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए कार्यकाल वाली नेशनल असेंबली और सरकार का गठन क्रमशः 21 और 22 अगस्त को किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story