अन्य

इतिहास में पहली बार, विमान ने अंटार्कटिका के बर्फीले रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की, देखे VIDEO

Rounak Dey
28 Nov 2021 10:43 AM IST
इतिहास में पहली बार, विमान ने अंटार्कटिका के बर्फीले रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की, देखे VIDEO
x
पर्यटकों को अंटार्कटिका पहुंचाया जाएगा।

दो नवंबर को A340 विमान ने सुबह दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से उड़ान भरी और यह करीब 4 हजार 630 किलोमीटर (2500 नॉटिकल माइल्स) लंबा सफर तय करते हुए अंटार्कटिका पहुंचा। इस विमान को अंटार्कटिका की बर्फ पर ले जाने वाले पायलट कैप्टन कार्लोस मिरपुरी थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कारनाम Hi Fly नाम की विमानन कंपनी ने किया है। इस सीजन में इस एयरक्राफ्ट के जरिए वैज्ञानिकों और कार्गो के अलावा छोटी संख्या में पर्यटकों को अंटार्कटिका पहुंचाया जाएगा।


हालांकि, बर्फीले रनवे पर विमान लैंड करना इतना आसान नहीं था। कैप्टन मिरपुरी ने बताया कि कैसे पायलटों को पोलर आइस से निकलने वाली चमक से बचाने के लिए आंखों को विशेष कवच से ढंकना पड़ा। अंटार्कटिका में अभी तक कोई वास्तविक एयरपोर्ट नहीं है। बर्फीले रनवे वाले इस इलाके में सिर्फ 50 लैंडिंग स्ट्रिप हैं।

Next Story