विश्व

इतिहास में पहली बार: अंटार्कटिका के बर्फीले रनवे पर उतरा भारी भरकम विमान, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

jantaserishta.com
28 Nov 2021 10:40 AM IST
इतिहास में पहली बार: अंटार्कटिका के बर्फीले रनवे पर उतरा भारी भरकम विमान, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग
x

नई दिल्ली: इतिहास में पहली बार, एक कमर्शियल एयरबस विमान ने अंटार्कटिका के बर्फीले रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह ऐसा कारनामा है जिसकी किसी ने शायद कभी उम्मीद भी नहीं की थी। हालांकि, इसी महीने कंपनी का A340 विमान बर्फ से भरे रनवे पर लैंड हुआ, जिसके बाद से इस 'बर्फस्तान' में टूरिजम की संभावनाएं खुलती दिख रही हैं।

दो नवंबर को A340 विमान ने सुबह दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से उड़ान भरी और यह करीब 4 हजार 630 किलोमीटर (2500 नॉटिकल माइल्स) लंबा सफर तय करते हुए अंटार्कटिका पहुंचा। इस विमान को अंटार्कटिका की बर्फ पर ले जाने वाले पायलट कैप्टन कार्लोस मिरपुरी थे।


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कारनाम Hi Fly नाम की विमानन कंपनी ने किया है। इस सीजन में इस एयरक्राफ्ट के जरिए वैज्ञानिकों और कार्गो के अलावा छोटी संख्या में पर्यटकों को अंटार्कटिका पहुंचाया जाएगा।
हालांकि, बर्फीले रनवे पर विमान लैंड करना इतना आसान नहीं था। कैप्टन मिरपुरी ने बताया कि कैसे पायलटों को पोलर आइस से निकलने वाली चमक से बचाने के लिए आंखों को विशेष कवच से ढंकना पड़ा। अंटार्कटिका में अभी तक कोई वास्तविक एयरपोर्ट नहीं है। बर्फीले रनवे वाले इस इलाके में सिर्फ 50 लैंडिंग स्ट्रिप हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story