- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- गुरुवार के दिन अपनाएं...
धर्म-अध्यात्म
गुरुवार के दिन अपनाएं ये आसान उपाय, घर से दूर होगी आर्थिक तंगी
Subhi
19 Aug 2021 11:15 AM IST

x
हिंदी पंचांग के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी ने किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है।
हिंदी पंचांग के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी ने किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। इसी तरह गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति और विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि का दिन माना जाता है। इसीलिए इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। कुंडली में बृहस्पति के मजबूत होने पर जीवन में सुख, शांति और वैभव का आगमन होता है। इसलिए व्यक्ति गुरुवार के दिन ऐसे कई उपाय करते हैं, जिससे जीवन में किसी भी तरह की समस्या न हो। जानते हैं कि गुरुवार को क्या किया जाए कि गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहे।
1. गुरुवार के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। मान्यता के अनुसार स्नान के समय ऊँ बृ बृहस्पते नमः का जाप करना चाहिए। इससे गुरु बृहस्पती की कृपा बरसती है।
2. गुरुवार के दिन घर में या घर के समीप किसी विष्णु मंदिर में भगवान विष्णु के सामने घी की दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।
3. गुरु बृहस्पति को पीला रंग बहुत प्रिय हैं इस दिन जरूरतमंद को पीले रंग की वस्तुए दान करनी चाहिए। जिसमें चने की दाल, अरहर की दाल, फल, कपड़ा आदि।
4. गुरुवार के दिन अपने से बड़ों का भूल से भी अनादर नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन उन्हें आदर-सत्कार देना चाहिए। इससे गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा होती है।
5. इस दिन माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाना चाहिए इससे भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।
6. गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति और विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए।
Next Story





