विश्व
अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 100 से अधिक बच्चों की मौत
jantaserishta.com
28 Jan 2023 9:42 AM IST

x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में अब तक अमेरिका में फ्लू से 91 बच्चो की मौतें हुई हैं। सीडीसी के अनुमान के मुताबिक देश में फ्लू से कम से कम 25 मिलियन लोग बीमार हुए। 280,000 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 17 हजार मौतें हुई हैं। सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 21 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में फ्लू के कारण लगभग 4,000 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह इन्फ्लूएंजा से छह बच्चों की मौत की सूचना मिली थी।
सीडीसी के मुताबिक 6 महीने और इससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





