विश्व

अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 149 बच्चों की मौत

jantaserishta.com
6 May 2023 9:47 AM IST
अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 149 बच्चों की मौत
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिका में इस सीजन में बच्चों में होने वाले फ्लू से 149 बच्चों की मौत हो गई है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सीडीसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस मौसम में अब तक कम से कम 2.6 करोड़ लोग फ्लू की चपेट में आए हैं। इनमें से 2,90,000 अस्पताल में भर्ती हुए हैं, और ़फ्लू से 19,000 मौतें हुई हैं।
सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 29 अप्रैल को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में 900 से अधिक लोगों को फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीडीसी अनुशंसा करता है कि जब तक फ्लू की लहर जारी रहती है, तब तक छह महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story