विश्व

बाढ़ : हुबेई प्रांत में बारिश के कहर से 21 लोगों की मौत, 4 अन्य हुए लापता

Subhi
14 Aug 2021 12:43 AM GMT
बाढ़ : हुबेई प्रांत में बारिश के कहर से 21 लोगों की मौत, 4 अन्य हुए लापता
x
मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं।

मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर-क्षेत्र में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि हुबेई प्रांत क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को यलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था।

हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।

चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है और खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है।


Next Story