विश्व

बाढ़ और भूस्खलन में 135 की मौत, हजारों विस्थापित

jantaserishta.com
14 May 2023 9:39 AM IST
बाढ़ और भूस्खलन में 135 की मौत, हजारों विस्थापित
x

DEMO PIC 

किगाली (आईएएनएस)| रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रालय ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में कहा, आपदा में करीब 110 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि 20 राष्ट्रीय सड़कें, 12 बिजली स्टेशन और आठ जल उपचार संयंत्र भी नष्ट हो गए।
सरकार ने पहले कहा था कि 2 और 3 मई को रवांडा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश से 131 लोग मारे गए, 94 अन्य घायल हो गए और लगभग 9 हजार विस्थापित हो गए।
रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शुक्रवार को रूबावु जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story