विश्व

बाढ़: जर्मनी में अब तक 60 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

Neha Dani
16 July 2021 5:16 AM GMT
बाढ़: जर्मनी में अब तक 60 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
x
नीदरलैंड में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जर्मनी में भारी बारिश और बाढ़ के चलते कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं। यहां सड़कों पर पानी की तेज धार सैकड़ों कारों को अपने साथ बहा ले गई जबकि इस आपदा में कुछ इमारतें भी ढह गई हैं। देश के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

पश्चिमी काउंटी यूस्किरचेन के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ के कारण वहां आठ लोगों की मौत हुए है जबकि क्षेत्र में फोन और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से बचाव अभियान बाधित है। कोबलेंज शहर में अहरवीलर काउंटी में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग अपने घरों की छतों पर फंस गए हैं। वे वहां से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
कोलोगने, कामेन और वुप्पेरटल में बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इस बीच, शुल्ड गांव में रातभर में छह मकान ढह गए। यहां कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलनों के कारण कई गांवों से संपर्क टूटने के कारण अभी यह पता नहीं चल पाया कि इस क्षेत्र को कितना नुकसान पहुंचा है। पश्चिम और मध्य जर्मनी के साथ ही इस बाढ़-बारिश में पड़ोसी देशों के बड़े हिस्से को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।
वहीं देश की एहरेवीलर काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते एफेल क्षेत्र के शुल्ड गांव में बीती रात कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि अनेक लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। जर्मनी की सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए 200 सैनिकों को भेजा है।
अमेरिका की यात्रा पर गईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह बाढ़ की खबरों से चिंतित हैं और जिन लोगों की जान गई हैं, उनके ''परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। पड़ोसी देश बेल्जियम से भी बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।
मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में कहा कि बेल्जियम के पूर्वी वेर्वीस में चार लोगों की मौत हुई है तथा देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कई राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और रेल एवं सड़क यातायात ठप हो गया है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने प्रभावित लोगों की मदद का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ''बेल्जियम, जर्मनी, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। इस विपदा में जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। यूरोपीय संघ मदद के लिए तैयार है।
बेल्जियम में दो की मौत
पुर्तगाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बेल्जियम के समीप दक्षिणी पुर्तगाली शहर वाल्केनबर्ग में बाढ़ के कारण रातोंरात एक देखभाल गृह और एक धर्मशाला को खाली कराया गया। बेल्जियम में दो लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी प्रांत लिम्बर्ग में कई मकान बाढ़ की चपेट में हैं। नीदरलैंड में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Next Story