विश्व

चीन में बाढ़ से मची तबाही, 28 अगस्त से लगातार हो रही बारिश

Neha Dani
31 Aug 2021 10:22 AM GMT
चीन में बाढ़ से मची तबाही, 28 अगस्त से लगातार हो रही बारिश
x
पिछले 2 साल पहले चीन के वुहान शहर से की कोरोना का प्रसार हुआ था।

चीन में बाढ़ से तबाही मची हुई है। 28 अगस्त से यहां पर लगातार बारिश हो रही, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। लगातार मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।

आंकांग शहर में 1 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारी बारिश के चलते आई तबाही में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शानक्सी (Shaanxi) प्रांत के अंकांग शहर में भारी बारिश के चलते 1 लाख 13 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो 23,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
अंकांग में फलोंग स्टेशन पर सबसे ज्यादा दर्ज हुई बारिश
कई दिनों से शानक्सी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है, जिससे 74 काउंटी प्रभावित हुए हैं। उनमें से 100 मिमी से अधिक की 11 पंजीकृत वर्षा और जेनपिंग काउंटी, अंकांग में फलोंग स्टेशन ने 171.8 मिमी पर सबसे भारी वर्षा दर्ज की है। आंकांग में भारी बारिश के चलते किसानों के फसल खराब हो गई है। यहां के स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां पर भारी के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हैं। लोगों की मौतें हुई है, नदियों का जलस्तर बढ़ है। इसके बाद प्रत्येक वर्ष यहां पर बाढ़ से जैसे हालात बनते हैं। वहीं इसी देश से फैले कोरोना वायरस से भी पूरी दुनिया इस वक्त जूझ रही है। पिछले 2 साल पहले चीन के वुहान शहर से की कोरोना का प्रसार हुआ था।



Next Story