
x
बीजिंग: चीन के कानसू प्रांत की सरकार ने 8 अगस्त को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। बताया जाता है कि कानसू प्रांत के लानचो शहर की यूचोंग काउंटी में भारी बाढ़ आने के बाद अब तक फंसे हुए 443 लोगों को बचाया गया और 9,828 आपदा प्रभावित लोगों को स्थानांतरित और पुनर्वासित किया गया। राहत कार्य अब भी जारी है।
कानसू प्रांत के अग्निशमन बचाव दल के उप प्रमुख चांग शंगहुआ ने कहा कि आपदा आने के बाद कानसू प्रांत के अग्निशमन बचाव दल, वन अग्निशमन दल और राष्ट्रीय उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय आपातकालीन बचाव केंद्र ने शीघ्र ही आपात योजना शुरू की। राहत कार्य के लिए 717 अग्निशमन बचाव कर्मियों, 7 बचाव कुत्तों और 16 नावों को भेजा गया।
जानकारी के अनुसार 7 अगस्त की शाम को 6 बजे से 8 अगस्त की सुबह 6 बजे तक कानसू प्रांत के सानचो शहर की यूचोंग काउंटी में लगातार भारी बारिश हुई। काफी देर तक चली बारिश से बाढ़ आ गई। 8 अगस्त की शाम को 6 बजकर 50 मिनट तक आपदा से 10 लोगों की मौत हुई और अन्य 33 लापता हैं। कुछ कृषि योग्य भूमि में बाढ़ आ गई और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





